10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन सावधान, पुलिस बना रही सूची, पढ़ें खबर

पुलिस अब सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखकर अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने का काम करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 11 Mar 2018, 11:23 PM IST

Rajnandgaon crime

राजनांदगांव. पुलिस अब सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखकर अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने का काम करेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक रूप से आक्रोश फैलाने वाले संदेशों पर नजर रखने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जिलेभर में संचालित वाट्स-अप ग्रुप के एडमिनों की सूची तैयार करने का काम करेगी।
जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस अब हाईटेक तरीके से काम करेगी। आईजी जीपी सिंह ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे जिलेभर में संचालित व्हाट्स-अप ग्रुप पर नजर रखने के लिए काम करें और सभी ग्रुप्स के एडमिनों की सूची तैयार करें।

चिट-फण्ड पर कार्रवाई होगी
राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कई कार्रवाई हुई है। पुलिस ने कई कंपनियों के झांसे में आए लोगों को चंगुल से बचाया है लेकिन लोगों को उनकी राशि वापस नहीं मिल पाई है। आईजी सिंह ने 420 भादवि के प्रकरणों में विशेषकर चिट-फण्ड जैसे प्रकरणों पर विशेष सक्रियता बरतने कहा है।

कार्यशाला आयोजित होगी
मौजूदा दौर में सायबर अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। वर्तमान परिदृश्य में प्राय: प्रत्येक अपराध से संबंधित साइबर संबंधी साक्ष्य उपलब्ध होते हैं जो प्रकरण की विवेचना के लिये आवश्यक है। इसके लिए निर्देश जारी किया गया है कि जिले में समय-समय पर सायबर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाए ताकि सायबर संबंधी अपराधों का निराकरण में तेजी आ सके।

रहेगी पुलिस की पूरी नजर
आईजी के निर्देश के बाद पुलिस अब जिलेभर में संचालित विभिन्न वाट्सएप्प ग्रुप की सूची तैयार करेगी। इस माध्यम से सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक रूप से आक्रोश फैलाने वाले संदेशों पर नजर रखा जाएगा ताकि इन वजहों से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित पर नजर रखी जा सके। यहां अभी इस दिशा में काम शुरू होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन पता चला है कि पुलिस का खुफिया विभाग पहले से ऐसे काम में लगी हुई है। एक अनुमान के अनुसार जिले भर में 5 हजार से ज्यादा ग्रुप चल रहे होंगे।