शेष भुगतान के लिए 30 दिन की मोहलत
हाउसिंग बोर्ड पर दोनों ब्लॉक ए और बी कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट का लगभग 51 लाख रूपए बकाया है। सीएसईबी ने हाउसिंग बोर्ड को सख्त हिदायत दी है कि अगर उसने एक महीने के भीतर बाकी राशि का भुगतान नहीं किया, तो पुन: बिजली काट दी जाएगी। इससे पहले आयुक्त ने पंप हॉउस के लिए 4.51 लाख तथा लिफ्ट के लिए 10 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद सीएसईबी ने लिफ्ट की बिजली तो जोड़ दिया था, लेकिन स्ट्रीट लाइट की बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं किया था।