
भिलाई@Patrika. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हेलीपैड से भिलाई संयंत्र जाते वक्त फॅारेस्ट एवेन्यू रोड पर अचानक उतरते-उतरते रह गए। भिलाई निवास के सामने से उनका काफिला भिलाई स्टील प्लांट के रवाना हुआ। उनका काफिला बीएसपी टाउनशिप के फॅारेस्ट ऐवेन्यू होते गुजर रहा था तभी अचानाक उनकी कार की गति जवाहर उद्यान के पास धीमी हो गई। जहां पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनके स्वागत में खड़े थे। वे कार के भीतर से ही सड़क किनारे खड़े बच्चों और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे, तभी पीछे की गाड़ी के कमांडो ने पीएम की कार को चारों तरफ घेर लिया। इसके बाद उनका काफिला तेज गति से आग बढ़ गया।