भिलाई. भिलाई नगर निगम चुनाव में घमासान का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुपेला गदा चौक के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर टिकट नहीं मिलने से नाराज एक भाजपा नेत्री ने वरिष्ठ नेताओं के सामने जमकर हंगामा मचाया। वह मेरा टिकट कहां है बताओ.. बताओ ...चिल्लाती हुई अचानक कुर्सियां उठाकर फेंकने लगी। उसे समझाने के दौरान कार्यकताओं की भीड़ में कुछ खींचातनी भी हुई। निगम भिलाई के चुनाव कार्य संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय कार्यालय गदा चौक सुपेला में ख्ुाला। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के सांसद एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी भूपेंदर सिंह सवन्नी, वैशाली नगर के विधायक विधारतन भसीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, भाजपा भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सभी नेता कार्यालय के भीतर गए। चुनावी रणनीति पर चर्चा करने प्रत्याशियों को भी बुलाया गया। चर्चा श्ुाुरू होने ही वाली थी कि नादेसन सुमन उन्नी भी तमतमाते हुए अंदर पहुंच गई।