5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्ग जिले में ASP, डीएसपी और महिला TI कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में मचा हड़कंप

दुर्ग जिले में एक एएसपी, डीएसपी और महिला टीआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 30 Aug 2020, 4:16 PM IST

दुर्ग जिले में ASP, डीएसपी और महिला TI कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में मचा हड़कंप

दुर्ग जिले में ASP, डीएसपी और महिला TI कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में मचा हड़कंप

भिलाई. दुर्ग जिले में एक एएसपी, डीएसपी और महिला टीआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया है। इन तीनों पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए स्टाफ और अन्य लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार तीन पुलिस अधिकारियों ने पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं संपर्क में आए स्टाफ का स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना टेस्ट करेगी। जिसके बाद ऑफिस को सैनिटाइज और सील की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप
पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े अधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एएसपी रोहित झा कोविड की चपेट में आए हैं। वहीं महिला थाने की टीआई सी तिर्की की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने अपने स्तर पर संपर्क में आए लोगों को एहतिहातन टेस्ट और सावधानी बरतने की अपील की है।

कोरोना ने शनिवार को 6 लोगों की जान ले ली। वहीं गृहमंत्री के स्टाफ के 6 लोगों समेत 175 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के 4 पीएसओ, 1 चालक और 1 केयर टेकर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीरसिंह ठाकुर के चालक भी संक्रमित हो गया है। वीवीआईपी के साथ रहने चलने वालों तक कोरोना वायरस पहुंच जाने से हड़कंप है। जनप्रतिनिधि पहले ही इसको लेकर खासे अलर्ट हैं। बावजूद उनके आसपास वालों तक यह वायरस पहुंच रहा है। जिले में शनिवार को 175 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 4 ने कोरोना से दम तोड़ा और पहले जिनकी मौत हो चुकी ऐसे दो की जांच रिपोर्ट आज मिली। इस तरह 6 लोगों की मौत हुई है।