
प्री-वेडिंग शूट पर पाबंदी, महापंचायत में इस समाज ने लिया फैसला, कही ये बड़ी बात
भिलाई. Ban on pre-wedding shoot : CG प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ की वार्षिक महापंचायत वृंदावन हॉल रायपुर में सम्पन्न हुई है। इस बैठक के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा थे। इस महापंचायत में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़ की सन 2023 की सामाजिक पत्रिका "कुनबी दर्शन" का विमोचन किया गया। छत्तीसगढ़ से आए सभी जिला शाखाओं के अध्यक्षों द्वारा अपने अपने जिले में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया गया और सामाजिक समस्याओं का उल्लेख किया गया।
राजगीत का गायन
Ban on pre-wedding shoot : CG प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन की वार्षिक महापंचायत में अरपा पैरी के धार राजकीय गीत एक स्वर में आनंद उत्साह के साथ गाया गया। भाटापारा जिला अध्यक्ष प्रेम भाऊ ने तेरहवीं में मिठा खीर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए विचार रखें। जिसे इस महा पंचायत में सर्व सहमती से प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष अजय कडुव ने अपने अपने विचार रखे।
कुथे नेे विचार रखे
Ban on pre-wedding shoot : समाज में फैल रही पश्चिमी सभ्यता विवाह के पूर्व प्रिवेडिंग शूट को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए विचार रखा। जिसे सर्वसम्मति से इस महा पंचायत ने विवाह के पहले प्रिवेडिंग शूट समाज में नहीं करने का निर्णय लिया है।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
Ban on pre-wedding shoot : समाज हित मे उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज के विकास में निरन्तर प्रयासरत व पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए समाज के कार्यों में समर्पित डीआर . ब्राम्हणवर , जेएन . गोंधुड़े को कुनबी गौरव सम्मान-2023 प्रदान किया गया।
दुर्ग जिला से गोपाल दोनोडे और प्रकाश दोनोडे को सम्मानित किया गया। महिला कुणबी गौरव सम्मान मनीषा बारसे ताई, व श्रीमती मटाले को दिया गया। महिला मंडल दुर्ग से रीता फुन्डे जिला उपा अध्यक्षा दुर्ग,पदमा फेंडर संगठन प्रमुख सरिता तरोने, भारती दोनोडे को भी सम्मानित किया गया।
Published on:
02 Jun 2023 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
