3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की खुशी में शरीक होने आए थे पहुंच गए अस्पताल, पढ़ें खबर

जामुल शिवपुरी से डोंगरिया पहुंची बारात का घरातियों से विवाद हो गया। झगड़े को सुलझाने की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

1 minute read
Google source verification
Dispute of wedding program

नंदिनी/ भिलाई. जामुल शिवपुरी से डोंगरिया पहुंची बारात का घरातियों से विवाद हो गया। झगड़े को सुलझाने की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों ने बारातियों पर चाकू और खुरपी से हमला कर दिया। इसमें चार बाराती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारातियों ने वधू के घर पर स्वागत के समय पटाखे फोड़े
नंदिनी थाना प्रभारी एल एस कश्यप ने बताया कि बुधवार रात को जामुल शिवपुरी वार्ड 17 से दयाराम नेताम के पुत्र हेमसिंग नेताम की बारात ग्राम डोंगरिया गई थी। बारातियों ने वधू के घर पर स्वागत के समय पटाखे फोड़े। इस विवाद में बाराती घायल हो गए। नंदिनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा ३२४, ५०६, २९४ व ३४ के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

अचानक कर दिया हमला

बारातियों ने गाडिय़ों में की गई छेड़छाड़ के बारे में लड़की पक्ष वालों से पूछताछ की तो वे अनावश्यक ही झगड़ा करने लगे। इसके बाद फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू और खुरपा चलने लगे। शिवपुरी वार्ड १७ के महेश यादव पिता जोगीराम यादव के सीने में गहरी चोट आई, वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने आकाश पिता अशोक राजपूतके पीठ में चाकू घोंप दिया। वहीं भूषण पिता यशवंत चैन विश्वकर्मा के पैर एवं पीठ में गहरी चोट आई है। रवि साहू के गले में चोट लगी है।

बारात के वाहनों की हवा निकाल दी, भड़क गया विवाद
जब बाराती भोजन करने बैठे तब वधू पक्ष के कुछ युवकों ने बारातियों के वाहनों की हवा निकाल दी। बाइक के प्लग निकाल दिए। खाना खाकर जब बारात वाहनों के पास पहुंचे तो यह सब देखा। वधू पक्ष वालों से जब इस बारे में पूछा तो वे उलटे भड़क गए। विवाद बढऩे पर चाकू लेकर आ गए।