6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: ट्विनसिटी में नशे के सौदागर सक्रिय, गिरोह में महिलाएं भी शामिल

सात दिन में 8 महिलाओं सहित 32 नशे के सौदागरों को पकड़ा गया। उनके पास से अवैध शराब, नशीली गोलिया और गांजा बरामद किया। इनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
2 min read
Google source verification
bhilai crime

सावधान: ट्विनसिटी में नशे के सौदागर सक्रिय, गिरोह में महिलाएं भी शामिल

भिलाई. शहर में नशे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रैकी की फिर अभियान चला कर रात में उनके अ½ो पर दबिश दी। सात दिन में 8 महिलाओं सहित 32 नशे के सौदागरों को पकड़ा गया। उनके पास से अवैध शराब, नशीली गोलिया और गांजा बरामद किया। इनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिए थे। एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने तत्काल टीम गठित कर अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस की टीम ने शनिवार व रविवार की दरमियानी रात अलग-अलग थाना क्षेत्र में तड़के 3 बजे दबिश दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एक हफ्ते तक पुलिस ने की थी रैकी
पुलिस की टीम ने ७ दिन तक अपने अपने क्षेत्र में रैकी की। पुलिस की अलग-अलग 15 टीम तैयार की गई। जिसमें करीब 100 जवानों को शामिल किया गया था। इसके बाद आरोपियों की आधी रात में धर पकड़ शुरू की। अपराधियों को सोते समय घर से उठा लिया। पकड़े जाने पर आरोपी कई बहाने बनाते रहे लेकिन पुलिस ने किसी नहीं सुनी। इस कार्रवाई से राजनीति से जोड़े लोगों के फोन आते रहे, लेकिन पुलिस ने आला अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।

ऐसे दिया अभियाम को अंजाम
क्राइम ब्रांच, महिला रक्षा टीम, सिविल टीम पीसीआर 3,4 और जिले के थानों के १०० पुलिस बल के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 15 टीम गठित हुई। एक-एक व्यक्तियों के पीछे टीम व मुखबिर लगाए गए। एक सप्ताह तक उनके आपराधिक गतिविधियों, क्रियाकलापों और दिनचर्या की बारीकी से रैकी की गई।

जानिए क्या करते थे अपराध
नारकोटिक एक्ट
रानीतराई थाना आरोपी नरेश साहू 3 किलो गांजा।
छावनी थाना - बोरो बाई 2 किलो गांजा, लक्ष्मी बाई 2 किलो गांजा।
सुपेला थाना - रामधनी निषाद 1.9 किलो गांजा।
मोहन नगर थाना- सोनू सरदार 1.8 किलो गांजा।
दुर्ग थाना - लखन गोड 2.2 किलो गांजा
नंदिनी थाना - कौषिल्या बाई 1.7 किलो गांजा
पाटन थाना - धनश्याम गीत 1 किलो 500 ग्राम गांजा

आबकारी एक्ट
छावनी थाना - शाशि बाई,
सुपेला थाना - राहुल शर्मा, रविन्द्रर सिंह, एम राजू
भिलाई नगर थाना- नंदू धोबी
जामुल थाना- चड्डा उर्फ राम चरण
नेवई थाना - शैलेष निर्मलकर, उकेश साहू
भिलाई भ_ी थाना - गफ्फ ार उर्फ उदय राम गुप्ता
मोहन नगर थाना - केशव नाई, मोनिका हठीले, शकीला महार
दुर्ग थाना - दीपक आर्य कपूर
कुम्हारी थाना - शत्रुघन यादव
भिलाई तीन थाना- सरोज राव, छोटू उर्फ चंद्रभान चरौदा
उतई थाना - लक्ष्मण साहू, सोम बंजारे,
नंदिनी थाना - राजकुमार साहू, बैसाखिन साहू

आम्र्स एक्ट
नेवई थाना -मुकेश गौतम
मोहन नगर थाना - शिव गौरिया
नशीली गोलीयां
खुर्सीपार थाना - मिथिलेश पाठक

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग