21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीके कॉस्टिंग कंपनी पहुंचे फ्रांस के राजदूत, BSP के यूनिवर्सल रेल मिल के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर मंगलवार को लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओस्लो बीके कॉस्टिंग कंपनी पहुंचे।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jun 27, 2018

patrika

बीके कॉस्टिंग कंपनी पहुंचे फ्रांस के राजदूत, BSP के यूनिवर्सल रेल मिल के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

भिलाई. फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर मंगलवार को लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओस्लो बीके कॉस्टिंग कंपनी पहुंचे। बीके कॉस्टिग कंपनीको 2005 में फ्रांस की कंपनी ओस्लो ने टेकओवर किया था। जिगलर ने कंपनी में बनने वाले उत्पादों और उसकी निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया।

बाजार में डिमांड के बारे में ली जानकारी
अफसरों से कंपनी में तैयार होने वाले उत्पादों की बाजार में डिमांड के बारे में भी जानकारी ली। ओस्लो कंपनी ट्रेन को एक पटरी से दूसरी पटरी में भेजने क्रॉस ओवर पॉइंट पर लगने वाले ट्रैक का निर्माण करती है। इस कंपनी में कर्मियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। यहां सेफ्टी से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है।

बीएसपी ने बनाया बेस्ट ब्लूम
भिलाई इस्पात संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल अपने बेस्ट उत्पादन रिकॉर्ड में नित नए कीर्तिमान रचते हुए संयंत्र के लिए बहुमूल्य आर्थिक लाभार्जन में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके तहत यूआरएम ने अपने बनाए हुए उत्पादन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 23 जून को बी शिफ्ट में 110 ब्लूम्स की रोलिंग करके बेस्ट शिफ्ट ब्लूम रोलिंग का कीर्तिमान रचा है। इसके पहले यूआरएम ने 28 मार्च, 2018 को 97 ब्लूम्स की रोलिंग का बेस्ट रिकॉर्ड बनाया था।

बेस्ट विजुअल इंस्पेक्शन का बना कीर्तिमान
इसी प्रकार यूनिवर्सल रेलमिल ने 23 जून, 2018 को एक शिफ्ट में 105 रेल्स के विजुअल इंस्पेक्शन का बेस्ट कीर्तिमान दर्ज किया। इससे पहले 31 मई, 2018 को इसने 103 रेल्स का बेस्ट विजुअल इंस्पेक्शन का रिकॉर्ड बनाया था। यूआरएम ने अपने उत्पादन रफ्तार में बढ़ोत्तरी करते हुए 20 जून, 2018 को ही 1881 टन फिनिश्ड रेल्स का बेस्ट दैनिक उत्पादन दर्ज किया। इसके पहले 31 मई, 2018 को 1650 टन फिनिश्ड रेल्स का बेस्ट दैनिक उत्पादन किया था।

बेस्ट शिफ्ट रिकॉर्ड दर्ज किया
यूआरएम ने 20 जून, 2018 को 39 वेल्डेड पैनल्स का बेस्ट शिफ्ट रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके पहले 31 मई, 2018 को 37 वेल्डेड पैनल्स का बेस्ट रिकॉर्ड बनाया था। इसी तरह 20 जून को ही यूआरएम ने 101 रेल्स के स्टेटनिंग का नया शिफ्ट रिकॉर्ड बनाया।