4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये मासूम लड़कियां मीठी बातों से फोन में लड़कों को बहलाती, फिर रूम बुलाकर बनाती थी अश्लील वीडियो

पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में तीन लड़कियां शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Nov 23, 2017

Durg

भिलाई. पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में तीन लड़कियां शामिल हैं। जो ब्लैकमेलिंग का कारोबार करते थे। तीनों लड़कियां लड़कों को फंसाकर अश्लील हरकते करते हुए अंतरंग वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी।

लड़के भी देते थे युवतियों का साथ
लड़कियों के साथ इस काम युवक भी शामिल थे। जो अश्लील काम के वक्त अंतरंग वीडियो बना लिया करते थे। इसके बाद ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में 2 युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 420, 384, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

नेवई थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि केलाबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद खलील को 19 नवम्बर को उनके मोबाइल पर कवर्धा पंडरिया निवासी सिमरन यादव का कॉल आया। उसने पीडि़त को फोन पर रिसाली स्थित प्रगति नगर में एक घर में बुलाया। इसके बाद मो. खलील के पहुंचने पर सिमरन नाम की युवती उसे कमरे में लेकर चली गई।

वहीं पहले से ही उसके साथी बिलासपुर निवासी विवेक चौधरी, वैशाली नगर निवासी सौरभ वर्मा, प्रिय शर्मा, सोफिया मौजूद थे। दोनों के कमरे में प्रवेश करने के बाद अन्य आरोपियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घटना के आधे घंटे बाद उक्त चार युवक युवतियों ने दरवाजा खोल दिया। इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देखा गया। मौके को भुनाते हुए तीन लाख रुपए की डिमांड की गई।

पीडि़त लगातार आरोपियों सेे विनती करता रहा लेकिन पांचों आरोपियों ने उसकी एक ना सुनी। 3 लाख की मांग किया और सौदा 1.50 लाख रुपए में तय हुआ। अश्लील वीडियों की धमकी से खलील बुरी तरह परेशान हो चुका था। इस पूरे मामले के बारे में उसने अपने दोस्त को बताया और उससे पहली किस्त 60 हजार रुपए दोस्त से लेकर सुपेला में आरोपियों को दिया।

रुपए लेने के लिए सौरभ और विवेक आरोपी कार में सुपेला पहुंचे। जहां रुपए लेने के बाद पीडि़त को सेक्टर 6 में छोड़कर फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन फिर आरोपियों का खलील के मोबाइल पर फोन आया कि बचे रुपए तुरंत देने की बात कही, लेकिन पीडि़त को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।

थाना में की शिकायत
इस बीच खलील तुरंत नेवई पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवक व तीन युवतियों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ करना शुरु किया। आरोपी घटना को अंजाम देना कबूल किया।

पहले कर चुके ब्लैकमेल
सभी आरोपी इसके पहले भी राजनांदगांव में बैलकमेलिंग की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार एक स्कूटी और 60 हजार रुपए बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।