
Bhilai Crime News : शहर में गांजा की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से करीब पौने पांच किलो गांजा ज़ब्त किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि कैंप-1 वृंदा नगर गणेश मंदिर के पास निवासी बिरो (65 वर्ष) गांजा बिक्री कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर महिला के घर में खड़ी एसयूवी गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में 4 किलो 736 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
Updated on:
12 Aug 2024 06:11 pm
Published on:
12 Aug 2024 06:11 pm
