25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही घर में जानलेवा डेंगू के दो मरीज, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

पंडित जवाहर लाल नेहरु नगर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 में बुधवार को डेंगू पीडि़त एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 12, 2017

health

भिलाई. पंडित जवाहर लाल नेहरु नगर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 में बुधवार को डेंगू पीडि़त एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक युवती गरिमा सक्सेना (19) सप्ताहभर से बुखार से पीडि़त थी। चार दिन से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे आईसीयू में दाखिल कराया गया। मृतक की मां कंचन सक्सेना (55) को भी डेंगू हो गया है। अस्पताल के बी-३ वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सी एंड टीटी विभाग में कार्यरत सेक्टर-10 निवासी विनित सक्सेना की पत्नी कंचन और बेटी गरिमा को सप्ताहभर पहले बुखार आने लगा। बाद में दोनों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लड जांच में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। सेक्टर ९ हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि लगातार प्लेटलेट्स कम होने के कारण बुधवार को गरिमा ने दम तोड़ दिया। उनकी मां कंचन का इलाज चल रहा है।

डेंगू फैलने के बाद भी प्रबंधन गंभीर नहीं
टाउनशिप के कई सेक्टरों में डेंगू और मलेरिया मिले हैं। सेक्टर ९ हॉस्पिटल में रोज बुखार पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बावजूद बीएसपी प्रबंधन सेक्टरों में मच्छरों की रोकथाम व सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। तरह-तरह के अभियान का केवल ढिंढोरा पीट रहा है। हकीकत में सफाई का बहुत बुरा हाल है। पूरे टाउनशिप में मच्छरों का आतंक है। जगह-जगह सीवर लाइन फूट गई है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कर रहे हैं।

मच्छर उन्मूलन अभियान का अब तक पता नहीं
जनस्वास्थ्य विभाग मच्छर उन्मूलन के लिए सतत अभियान चलाता था। पहले तो कहीं भी पानी जमा नहीं होने देता था। फिर कहीं पानी ठहर भी गया तो एंटी लार्वा अभियान के तहत ऑयल और मेलाथियान का छिड़काव किया जाता था। इसके बाद भी पूरे सेक्टर में नियमित अंतराल में फॉगिंग मशीन से धुआं छोड़ते थे। टाउनशिप में लोग कभी भी मच्छर से परेशान नहीं थे। अब तो अभियान केवल दिखावे के लिए चलता है।

छह प्रशिक्षु कर्मी हुए थे डेंगू से पीडि़त
कुछ दिन पहले भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-4 एमओएच हास्टल में डेंगू फैल गया था। यहां दर्जनभर से अधिक प्रशिक्षु कर्मियों को बुखार आ रहा था जिनमें से 5 लोगों को ढेंगू होने की पुष्टि खुद सेक्टर-9 अस्पताल प्रबंधन ने की थी। दूसरी जगह रहने वाले एक अन्य प्रशिक्षु कर्मी को भी डेंगू हो गया था। इस तरह महीनेभर पहले ही 6 डेंगू पीडि़त मिले थे। जन स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन आनन-फानन में केवल हॉस्टल की सफाई की।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग