गुरुवार को महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड-31 दुर्गा मंदिर जोन-4 के शासकीय स्कूल खुर्सीपार में बर्तन बैंक का शुभारंभ किया। बर्तन बैंक शुरू करने के लिए महिलाओं को बधाई दी। विधायक निधि से 15 हजार रुपए अनुदान देने की घोषणा की। मौके पर पूर्व महापौर नीता लोधी, एकता शर्मा, राज्यश्री अवस्थी, बसंती साहू, सरिता देवी, प्रिंसी गुप्ता, नोडल अधिकारी फणीन्द्र नाथ बोस थे।