जोन आयुक्तों से की विस्तार से चर्चा
नए कमिश्नर ने प्रत्येक जोन आयुक्त से उनके जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर काम करें। हर कार्यों का डेडलाइन तय करें। प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। अप्रारंभ कार्यों का कारण पूछा। मुख्यमंत्री की घोषणा, ईडब्ल्यूएस की जमीन, जन चौपाल, पीजीएन, जनदर्शन, 14 वें वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, बीएसपी से एनओसी प्राप्त नहीं होने वाले कार्य, गोठान, गोधन न्याय योजना, पेंशन, जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं डेंगू नियंत्रण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, अमृत मिशन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व जैसे विषयों पर भी जानकारी ली।