
भिलाई की श्वेता पड्डा की फिल्म पहुंची समंदर पार अमेरिका और लंदन तक
भिलाई. भिलाई की बेटी श्वेता पड्डा की आने वाली फिल्म मोसो द माउस लॉस एंजिल्स में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म समारोह में शामिल की गई है। हाल ही में बनी इस फिल्म को लंदन के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भी चुना गया है। फिल्म में श्वेता ने मुख्य किरदार निभाया है। बॉलीवुड के नामी कलाकारों से सजी यह फिल्म एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में 50 विदेशी फीचर फिल्मों के बीच चयनित और नामांकित किया गया है। साथ ही यह फिल्म लंदन कि प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड गोल्ड मूवी अवाड्र्स 2020 में सेमी फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुई है। यही नहीं मोसो का वल्र्ड प्रीमियर भी लॉस एंजिल्स होगा। फिल्म में यशपाल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, प्रगीत पंडित, इस्तीयाक खान, अनुपम श्याम व रवि शाह आदि ने काम किया है।
लॉस एंजिल्स के फेस्टिवल में पहली फिल्म
मोसो द माउस ऐसी पहली फिल्म है जो लॉस एंजिल्स के फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित की गई। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार और सुष्मिता यादव हैं। आरवी सीरीज के तहत बनी इस फिल्म को दीपंकर प्रकाश ने निर्देशित किया है। श्वेता इस फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर होने के साथ ही लीड एक्ट्रेस की भूमिका भी निभाई है। फिल्म के विषय व कलाकारों के अभिनय ने इस फिल्म को लंदन तक पहुंचाया है।
जल्द आएगी दूसरी फिल्मों में
श्वेता पड्डा की आने वाली फिल्मों में मशहूर निर्देशक इम्तीयाज अली की फिल्म लव आज कल- 2 है। इस फिल्म में भी वह एक दमदार भूमिका निभा रही हैं। रूपहले पर्दे के सफर में श्वेता ने अब तक नेक्ट वाइस, कागपंथ, स्मेल, इली-इली अमरावती वेब सीरीज में काम किया है। फिल्म कागपंथ के उन्हें पांचवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव व झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टीवल में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला।
Published on:
07 Sept 2019 12:55 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
