
Breaking: वाल्व बंद करने के दौरान BSP में बड़ा हादसा, कोक ओवन में झुलसे तीन श्रमिक, हालत गंभीर
भिलाई. भिलाई इस्पात सयंत्र के कोक ओवन विभाग में आज सुबह 11.30 बजे हुई दुर्घटना में 3 ठेका श्रमिक बर्न इंजुरी का शिकार हो गए | कोक ओवन बैटरी के एच पी ए एल पंप हाउस में हुए घटना में वाल्व से लीकेज होने के कारण दुर्घटना हुई | ज्ञात हो की एच पी ए एल सिस्टम कोक ओवन बैट्री में कोल चार्ज के दौरान उपयोग किया जाता है जिससे कोल डस्ट को बाहर फैलने से रोका जाता है |
इस हेतु हाइ प्रेशर अमोनिया को हाइडोलिक में में डाला जाता है | इसी सिस्टम के अमोनिअ पंप हॉउस में कार्य के दौरान वाल्व बंद किया जा रहा था | वाल्व के ओवर टाइट होने के कारण वाल्व बॉडी में क्रेक आगया जिससे अमोनिया लीकर तीनो कर्मियों के ऊपर गिरा और कर्मियों को तुरंत मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया जिसके बाद २ कर्मियों को सेक्टर 9 रेफेर किया गया
3 ठेका श्रमिक हुए घायल
आज हुई दुर्घटना में 3 एचएससीएल ठेका श्रमिक तोरण लाल उम्र 39वर्ष जयराम उम्र 38 वर्ष तथा कमल किशोर उम्र 27 वर्ष आज गर्म अमोनिया के चपेट में आने से घायल हो गए है तीनो को विभागीय कर्मियों द्वारा तुरंत मेन मेडिकल भेजा गया | छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मौके का दौरा किया तथा संबंधित अधिकारीयों से चर्चा क्र ठेका श्रमिकों को प्रशिक्षित करने की बात कही | ज्ञात हॉप की उक्त घटना तकनिकी प्रशिक्षण के कमी के चलते हुई है |
विभाग प्रमुख ने दिलाया भरोसा
छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने विभाग प्रमुख उप महाप्रबंधक प्रभारी श्री बी अचुत राव से मुलकात की श्री राव ने घटना को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कर्मियों को सभी मदद मुहैय्या कराने के आश्वाशन दिया है आज हुई बैठक में छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के अखिल मिश्रा विमलकान्त पांडे रेज्जी नायर बाल नारायण राव सहित अन्य मौजूद थे
Published on:
11 Aug 2018, 5:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.