28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: डेंगू से भिलाई में 11 वीं मौत, जिंदगी से हार गया मासूम, दुर्ग CMHO को पद से हटाया

वार्ड 25, संतोषी पारा निवासी आठ साल के मासूम रूद्र प्रकाश यादव, पिता राज प्रकाश यादव की डेंगू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने दुर्ग के सीएमएचओ को हटा दिया है। डॉ. सुभाष पांडेय को रायपुर बुलाया गया है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 11, 2018

patrika

Big Breaking: डेंगू से भिलाई में 11 वीं मौत, जिंदगी से हार गया मासूम, दुर्ग CMHO को पद से हटाया

भिलाई. भिलाई में डेंगू से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आठ साल मासूम ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 25, संतोषी पारा निवासी आठ साल के मासूम रूद्र प्रकाश यादव, पिता राज प्रकाश यादव की डेंगू से मौत हो गई। इसके साथ ही भिलाई में डेंगू से मौत का आंकड़ा 1 हो गया। जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग डेंगू से प्रभावित हैं। जबकि २ हजार से ज्यादा डेंगू पॉजीटिव मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है।

सीएमएचओ को हटाया
बेकाबू डेंगू को काबू कर पाने में नकाम दुर्ग स्वास्थ्य महकमे पर गाज गिरी है। स्वास्थ्य विभाग ने दुर्ग के सीएमएचओ को हटा दिया है। डॉ. सुभाष पांडेय को रायपुर बुलाया गया है। वहीं हेल्थ डायरेक्टरेट में पोस्ट ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर को दुर्ग का नया सीएमएचओ बनाया गया है। वहीं दुर्ग के सीएमएचओ रहे सुभाष पांडेय अब रायपुर हेल्थ डायरेक्टरेट में ज्वाइट डायरेक्टर बनाए गए हैं।

हालांकि कल ही ये तय हो गया था कि राज्य सरकार भिलाई में डेंगू से बढ़ते मौत के आंकड़े को देखते हुए कोई कड़ा कदम उठा सकती है। भिलाई महापौर ने भी कल मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नाम एक ज्ञापन सीएम हाउस में सौंपा था। जिसके बाद आज दोपहर बाद स्वास्थ्य महकमा ने सुभाष पांडेय की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।

11 लोगों की मौत डेंगू की वजह से

आपको बता दें कि अब तक 11 लोगों की मौत डेंगू की वजह से हो चुकी है। जिसमें 9 बच्चे शामिल हैं। सबसे हैरान करने की बात ये है कि सभी बच्चे की उम्र 9 साल से कम है। कल ही मुख्य सचिव अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिक बारिक, संचालक आर प्रसन्ना सहित शीर्ष अफसरों ने अस्पताल का मुआयना किया था। मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।