9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भाजपा के भोजराज सिन्हा नेहरू नगर जोन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, कांग्रेस ने दावेदारी ही नहीं की

नगर पालिक निगम के नेहरू नगर जोन अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। इसी के साथ ही कौन बनेगा जोन अध्यक्ष इस चर्चा पर विराम लग गया।

2 min read
Google source verification
CG Politics

भाजपा के भोजराज सिन्हा नेहरू नगर जोन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, कांग्रेस ने दावेदारी ही नहीं की

भिलाई. नगर पालिक निगम के नेहरू नगर जोन अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। इसी के साथ ही कौन बनेगा जोन अध्यक्ष इस चर्चा पर विराम लग गया। वार्ड-१२ कांट्रेक्टर कॉलोनी के पार्षद भोजराज सिन्हा निर्विरोध नगर पालिक निगम भिलाई के नेहरू नगर जोन अध्यक्ष चुने गए। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा के पार्षदों ने जोन कार्यालय में बैठक की। सभी पार्षदों ने भोजराज सिन्हा के नाम पर सहमति जताई। पार्षद भोजराज सिन्हा ने निर्वाचन अधिकारी व जोन कमिश्नर संजय बागड़े के समक्ष नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी विपक्षी पार्षद का नामांकन नहीं आने पर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा कर दी गई।

कांग्रेस के पार्षदों ने जोन अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल ही नहीं किया
नेहरू नगर जोन-१ क्षेत्र में कुल १२ वार्ड आते हैं। इनमें से १० वार्डों में भाजपा के पार्षद है। भाजपा के १० पार्षदों में से ४ पुरुष और ६ महिला पार्षद हैं। दो वार्ड में कांग्रेस की पार्षद हैं। बहुमत के आधार पर पार्षदों ने अपनी पार्टी के किसी एक पार्षद को निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने जोन अध्यक्ष के लिए विरोध में नामांकन दाखिल ही नहीं किया। विपक्ष की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से चुनाव की नौबत नहीं आई। इस अवसर पर पार्षद दीपक रावना, दिनेश यादव, राजेश प्रधान, रंग बहादुर, सरोज रमेश दादर, सुरेखा खटी, धनेश्वरी साहू, सुगंधी वर्मा, शाहीन अख्तर, एल्डरमेन शंकर लाल देवांगन आदि उपस्थित थे।

राकेश अरोरा थे अध्यक्ष
बता दें कि वार्ड-३ के पार्षद राकेश अरोरा जोन अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद से जोन अध्यक्ष और पार्षद पद रिक्त हो गया है। जोन अध्यक्ष का चुनाव निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत होता है। निगम आयुक्त केएल चौहान ने जोन अध्यक्ष चुनाव के लिए २७ जुलाई की तारीख तय की थी।

पार्षद का चुनाव निर्वाचन आयोग
वार्ड-३ में पार्षद पद रिक्त है। चुनाव की तारीख राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय किया जाएगी। जब तक चुनाव नहीं हो जाता है। तब तक जोन अध्यक्ष वार्ड-३ के प्रभारी पार्षद होंगे। जोन अध्यक्ष की अध्यक्षता में ही जोन समिति की बैठक होगी।