23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: डेंगू से भिलाई में दूसरी मौत, नौ साल के मासूम की ले ली जान, आप रहे सावधान

डेंगू ने फिर एक मासूम की जिंदगी ले ली। छावनी के वार्ड 28 में शुक्रवार की सुबह 5 बजे 9 साल के रौनक की डेंगू से मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 3 Aug 2018, 1:30 PM IST

bhilai patrika

बिग ब्रेकिंग: डेंगू से भिलाई में दूसरी मौत, नौ साल के मासूम की ले ली जान, आप रहे सावधान

भिलाई@Patrika. डेंगू ने फिर एक मासूम की जिंदगी ले ली। छावनी के वार्ड 28 में शुक्रवार की सुबह 5 बजे 9 साल के रौनक की डेंगू से मौत हो गई। रौनक का पिछले चार दिन से इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी स्थिति सुधरने की बजाए बिगड़ती चली गई। @Patrika बच्चे की मौत के बाद पूरे मोहल्ले के लोग जितने सदमे में है उतने ही आक्रोशित भी है। मोहल्ले में जगह-जगह नाली जाम और फैली हुई गंदगी से लोग परेशान है।यहां मोहल्ले में तीन बच्चे और हैं जो जिला अस्पताल में दाखिल है।

मंगलवार को खुर्सीपार के बाजाजी नगर में डेंगू से पहली मौत

यहां एक बात और भी सामने आई कि जिस स्कूल में रौनक पढ़ता था वहां सप्ताह भर पहले एक और बच्चे यश की भी मौत बुखार से हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद निगम के सफाई कर्मियों ने आसपास के घरों के बाहर दवा का छिड़काव किया है। @Patrika पर सुबह 11 बजे तक स्वास्थ्य विभाग से कोई भी वहां नहीं पहुंचा। इससे पहले मंगलवार को खुर्सीपार के बाजाजी नगर में डेंगू से पहली मौत हुई थी। जिसके बाद भी प्रशासन डेंगू को गंभीरता से नहीं ले रहा। दोपहर एक बजे स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा और घरों में दवाई का वितरण कर कूलर में भी दवाई डाली गई।@Patrika

मंगलवार को किया था दाखिल
@Patrikaरौनक साहू को सोमवार से ही बुखार आरहा था जिसे पहले एक चिकित्सक के पास दिखाया। उसने स्थिति देख अस्पताल में दाखिल करने कहा।परिजनों ने उसे स्पर्श अस्पताल रामनगर में दाखिल किया।यहां शुक्रवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल में हुए टेस्ट के बाद रौनक की ब्लड रिपोर्ट में डेंगू बताया गया था।

जगह-जगह गंदगी
जिस जगह साहू परिवार रहता है वहां आसपास गंदगी ही पसरी है। अधिकतर पेयजल पाइप लाइन सीवरेज नालियों से गुजरी है। नालियों में गंदगी और नल के आसपास गंदा पानी जमा है। @Patrika बस्ती वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य शिविर लगा था, पर मोहल्ले में किसी को सूचना ही नहीं थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई घरों में बुखार के मरीज है।

एक स्कूल से दो मौत
मोहल्ले वालों ने बताया कि जिस स्कूल में रौनक पढ़ता था उसी स्कूल में सप्ताहभर पहले एक बच्चे की मौत बुखार से हो गई थी। यह छात्र यश जांगड़े भी कक्षा तीसरी का ही था। @Patrika इधर रौनक की मौत के बाद मोहल्ले की औरते स्कूल पहुंची और मीडिया को आसपास फैली गंदगी को दिखाया।

अधिकारी नहीं ध्यान देते
@Patrika वार्ड पार्षद तुलसी पटेल ने कहा कि शंकर नगर में एक बच्चे की मौत की खबर के बाद जोन कमिश्नर को कह चुकी थी कि मोहल्ले में मोबाइल शिविर लगाने पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।