25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले महिलाओं को भिलाई में साधेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, 5 अक्टूबर को होगी विशाल सभा

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन दुर्ग की बजाए अब भिलाई में होगा। यहां 5 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर बाद 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 28 Sep 2018, 9:59 PM IST

Amit shah

चुनाव से पहले महिलाओं को भिलाई में साधेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, 5 अक्टूबर को होगी विशाल सभा

भिलाई.भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन दुर्ग की बजाए अब भिलाई में होगा। लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत और राज्य सभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय के निरीक्षण के बाद भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने बुद्ध विहार मैदान का चयन किया गया। यहां 5 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर बाद 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पाण्डेय और जिला भाजपा के पदाधिकारी सभा स्थल और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर रायशुमारी कर रहे थे। पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग, बैकुंठधाम कैंप-२, कोसा नाला मैदान का जायजा लिया था, लेकिन पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की वजह से सभास्थल तय नहीं हो पा रहा था।

शुक्रवार को मूणत, सरोज पांडेय और भिलाई भाजपा के जिला अध्यक्ष व विधायक सांवला राम डाहरे सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने बुद्ध विहार कोसानाला टोल प्लाजा के सामने मैदान का निरीक्षण किया। कलक्टर उमेश अग्रवाल और एसपी संजीव शुक्ला से मुख्य मंच, पांडाल और पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

भीड़ जुटाने का दिया लक्ष्य, प्रदेशभर से आएंगी महिलाएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के पहली बार भिलाई आगमन को लेकर पार्टी ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों को हर बूथ से 10-10 महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आने की जिम्मेदारी दी है। इस तरह से प्रदेश के २७ जिले से १ लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर उनके लिए खाने-पीने की चीजों के अलावा बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी। सभा स्थल में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेशभर से पहुंचने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए निगम और जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थल की सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था करने में जुट गया है।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
यातायात विभाग के डीएसपी गुरजीत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के सामने निर्मित सिटी बस डिपो में हेलीपेड, बुद्ध विहार के सामने प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम को वीआईपी पार्किंग, सुपेला थाना के पीछे, कुर्मी भवन के बाजू में खाली मैदान, राधिका नगर स्लाटर के सामने, संजय नगर तालाब के बाजू में खाली मैदान को पार्किंग जोन बनाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग