
दुर्ग. घर-घर पुरोहित का काम कर परिवार चलाने वाले दुर्ग के भारतेंदु मिश्रा के होनहार बेटी मानसी ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं की परीक्षा की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर पिता का मान बढ़ाया है। मानसी बारहवीं के बाद आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना चाहती है।
मार्गदर्शन सही इसलिए मिली सफलता
कक्षा 10 वीं के परिणाम में दूसरे स्थान पर आने वाली मानसी मिश्रा का कहना है कि सही मार्गदर्शन मिले तो लक्ष्य प्राप्त करना आसान है। महावीर जैन स्कूल की पढ़ाई के अलावा घर में नियमित अध्यन कर मानसी ने 600 में से 588 अंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। उसका परिणाम 98 प्रतिशत रहा।