8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सेल बोनस पर भिलाई में हंगामा, ड्यूटी से आए कर्मचारियों ने रास्ता किया जाम

CG News: भिलाई इस्पात संयंत्र के मुर्गा चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संयंत्र से घर जा रहे कर्मियों ने स्वस्फूर्त रुक कर प्रदर्शन में भाग लिए एवं अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तो आर पार की लड़ाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 Oct 2024, 2:22 PM IST

CG News

CG News: सेल-बीएसपी के कर्मियों को इस साल बोनस दिए जाने को लेकर अब तक एनजेसीएस की बैठक में फैसला नहीं हुआ है। इस वजह से कर्मचारी नाराज हैं। यूनियन नेताओं ने इस मामले को लेकर शनिवार की शाम 5.30 बजे से सांकेतिक प्रदर्शन मुर्गाचौक में किया।

CG News: सीआईएसएफ और पुलिस बल सक्रिय

ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को इसकी वजह से कुछ वक्त तक रुकना पड़ा। वहीं संयुक्त यूनियन नेताओं ने रास्ता को ब्लॉक कर दिया था। तब सीआईएसएफ और पुलिस बल भी सक्रिय हो गई।

इस तरह से सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम जैसे हालात पैदा हो गए थे। संयुक्त यूनियन में सीटू, इंटक, बीएमएस, एचएमएस, मंच, एटक, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन समेत अन्य शामिल थे।

क्यों नाराज हैं यूनियन नेता?

कर्मचारी यूनियन के नेता सेल प्रबंधन की ओर से बोनस को लेकर दिए गए प्रस्ताव से खासे नाराज हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि प्रबंधन अड़ा है। कर्मियों को 26,500 रुपए बोनस देने की तैयारी में है। इसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नौकरी की तलाश में आया था शहर

40,500 से ऊपर बात शुरू करे प्रबंधन

CG News: यूनियन नेताओं ने कहा कि पुराने फार्मूले को छोड़ अब 40500 से अधिक से प्रबंधन बात करना शुरू करे। तब यूनियन नेता इस मामले में चर्चा करने तैयार होंगे। यूनियन नेताओं ने बताया कि 14 व 15 अक्टूबर को होने वाले धरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उस धरने के बाद नवंबर में 2 दिन की हड़ताल होगी।