इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद में विजेता, यूनिवर्सिटी टॉपर्स, राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर एनसीसी, एनएसएस में कल्याण कॉलेज, दुर्ग जिला और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहारों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा नेता नितेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्णेंदु देवदास, समिति के सचिव जेएल.सोनी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय शर्मा, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा, विज्ञान संकाय के मुखिया डॉ. गुणवंत चंद्रौल, शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ.बनीता सिन्हा, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.केएन.दिनेश, राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ.मणिमेखला शुक्ला व अन्य संकाय, विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।