28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / CG Politics : ऐसा भी होता है, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भाजपा की साठगांठ से बनी

CG Politics : ऐसा भी होता है, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भाजपा की साठगांठ से बनी

सूची देखकर ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से साठगांठ कर कांगेस को कमजोर करने की सोच से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:50 PM IST

Bhilai patrika

सीजी पालिटिक्स: ऐसा भी होता है, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भाजपा से साठगांठ कर बनाई गई

भिलाई. जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब नाराजगी खुलकर बाहर आने लगी है। नगर कांग्रेस कमेटी भिलाई के पूर्व महामंत्री और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-३ के दो बार अध्यक्ष रहे वीएके नायडू ने जारी बयान में कहा है कि वरिष्ठ कांग्रेसजन का सम्मान नहीं कर सकते तो अपमान भी मत करो। सूची देखकर ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से साठगांठ कर कांगेस को कमजोर करने की सोच से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिम्मेदार नेताओं को अपमानित करने का यह कृत्य भारी पड़ेगा
नायडू ने कहा है कि विधिसम्मत सूची जारी करने के स्थान पर संगठन के जिम्मेदार नेताओं को अपमानित करने का यह कृत्य जिला कांग्रेस कमेटी को भारी पड़ेगा। प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल की कथनी और करनी में यह अंतर संगठन हित में उचित नहीं है। ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव सिर पर हो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बजाए विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया जाना, कतिपय नौसीखिए और अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को वरिष्ठ पदाधिकारी बना देना निगम सीमा क्षेत्र में कांग्रेस को समाप्त करने की साजिश प्रतीत होती है।

वोरा समर्थकों को जानबूझकर किया नजरअंदाज
शिकायत पत्र में कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के समर्थकों को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है। दूसरी ओर नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत कर जोगी कांग्रेस की शरण में जाने वाले कथित कांगे्रस नेताओं को वरिष्ठ पदाधिकारी बना दिए हैं। इसके पहले सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए एक युवा कार्यकर्ता ने उक्त जिम्मेदारी को अपनी तौहीन बताते हुए जिलाध्यक्ष के सामने आक्रोश जताया था।

भिलाई शहर जिला को लेकर फिर अटकलें
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की १३७ लोगों की जंबो कार्यकारिणी में बड़ी संख्या भिलाई के कार्यकर्ताओं की है। ऐसे में स्वतंत्र भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर एक बार फिर आशंका गहराने लगी है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेज भी दी गई है। बावजूद अचानक दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस की सूची जारी करने से भिलाई के कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष नेताओं की मंशा पर शक होने लगा है।

कार्यकारिणी तो 31 की ही, बाकी खुश करने के लिए
पार्टी के विधान के मुताबिक जिला कार्यकारिणी 31 सदस्यों की होती है। इसी के मानदंड के मुताबिक 33 प्रतिशत पद महिलओं को दिए गए हैं। इनमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री और 7 कार्यसमिति सदस्य हैं। बाकी 35 सचिव, 17 संयुक्त सचिव, 6 सोशल मीडिया प्रभारी और 49 संयुक्त सचिव पदों पर नियुक्ति कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए की गई है।