28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : आगामी चुनाव में एनएसयूआई पदाधिकारियों को भी मिल सकती है टिकिट, पढ़ें खबर

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत गुरुवार को सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास में हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 8 Mar 2018, 10:25 PM IST

NSUI

भिलाई. कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत गुरुवार को सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास में हुई। अधिवेशन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान और प्रभारी रुचि गुप्ता भी पहुंचीं। अधिवेशन के पहले दिन १८ राज्यों से आए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने अपने-अपने राज्य में किए गए कैम्पेन की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके कैम्पेन को परखा और भविष्य में इसे और बेहतर तरीके से अंजाम देने के सुझाव दिए। इस अधिवेशन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। तीन दिनों में संगठन की मजबूती और चुनाव के लिए कार्यकताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होनी है।

देशभर में चुनाव की तैयारियां शुरू

अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एनएसयूआई को कांग्रेस की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को यह जिद छोडऩी होगी कि पद मिलेगा तभी काम करेंगे। जो जिस पद पर हैं, वहां से भी संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों को यह बात भी समझनी होगी कि उन्हें कांग्रेस के सीनियर्स से सीखना हैं न कि उन्हें अपना प्रतिद्वंदी मानें। प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में खुद को साबित करने के लिए एनएसयूआई के पास एक बेहतर मौका है। वह मौका करीब है जब हमारे युवा अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाएंगे।

पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर सहमति

बघेल ने भिलाई नगर निगम महापौर देवेंद्र यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह एनएसयूआई का एक युवा आज महापौर बना है, ठीक ही बेहतर काम करने वाले अन्य पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर सहमति बन सकती है। इसको लेकर जल्द ही निर्णय भी आने वाले हैं। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह भी अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक छात्र संख्या वाला संगठन एनएसयूआई ही है, इसलिए आगामी चुनाव में संगठन के युवाओं को अहम किरदार निभाना होगा।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर