दर्दनाक हादसे को देखते हुए आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। रुआबांधा तक के लोग पहुंच गए। पूरा चौक जाम हो गया। एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर टीआई अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ हटाया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।