17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान के दो दिन पहले तक सबसे ज्यादा खर्च जोगी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया, जानिए चुनाव जीतने किसने, कितना रुपया लगाया दांव पर

मतदान के दो दिन पहले तक सबसे ज्यादा खर्च दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप मध्यानी ने किया है।

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Nov 24, 2018

patrika

मतदान के दो दिन पहले तक सबसे ज्यादा खर्च जोगी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया, जानिए चुनाव जीतने किसने, कितना रुपया लगाया दांव पर

दुर्ग. विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी कोई प्रत्याशी अधिकतम 28 लाख रुपए खर्च नहीं कर पाया है। मतदान के दो दिन पहले तक सबसे ज्यादा खर्च दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप मध्यानी ने किया है। उनके ब्यौरे में १५ लाख ५८ हजार ८९५ रुपए खर्च का उल्लेख है। इसी पार्टी के प्रत्याशी बालमुकुंद खर्च करने में दूसरे स्थान पर हैं। इन्होंने १४ लाख ३१७६ रुपए खर्च किए हैं।

वैशाली नगर में बीडी कुरैशी ने १२,७५,१२९ रुपए, भिलाई नगर में देवेन्द्र यादव १२,२३,७१४, अहिवारा के गुरु रूद्र ८,८१,४७२ और पाटन के जनता कांग्रेस प्रत्याशी शंकुतला ८,५९,१२६ रुपए खर्च करने वाली प्रत्याशी रही। निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर तक के खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। जिन प्रत्याशियों के हिसाब में आयोग से तय दरों के आधार पर अंतर आया है, उनको भी नोटिस दिया गया है। खास बात यह है कि वैशालीनगर एकमात्र सीट है जिसके सभी प्रत्याशियों का हिसाब सही पाया गया है। बता दें कि इस बार प्रत्येक प्रत्याशी को २८ लाख रुपए तक खर्च करने की अनुमति आयोग ने दी है।

पाटन: तीन प्रत्याशियों को नोटिस
यहां व्यय प्रस्तुत नहीं करने पर निर्वाचन अधिकारी ने रामप्रसाद कोसले को नोटिस थमाया है। वहीं बीजेपी के मोतीलाल साहू को ५,२९,५५४ रुपए और आम आदमी पार्टी की दुर्गा झां को ६३,६९४ रुपए अंतर आने पर नोटिस थमाया है। इस विधान सभा क्षेत्र में कुल ९ प्रत्याशी हैं।

भिलाईनगर: निर्दलीय
ने नहीं दिया हिसाब
भिलाईनगर की निर्दलीय प्रत्याशी रामप्यारी को व्यय हिसाब प्रस्तुत नहीं करने पर और प्रेम प्रकाश पाण्डेय को ६५९१७३, बीजू जॉनसन को १२०००, महेन्द्र को ३७२७३, शत्रुहन को २८८७८, दीनानाथ को २४३१०८, एनुलहक को १४३०९, जावेदन खान को १४३०९ और अनवारुल हक को ५५५८, व सुरेश कुमार को ३७३५३ रुपए खर्च में अंतर आने पर नोटिस जारी किया है।

दुर्ग ग्रामीण: दो प्रत्याशियों को नोटिस
इस विधान सभा क्षेत्र के पूरे ९ प्रत्याशियों ने खर्च का हिसाब दिया है। वहीं ताम्रध्वज साहू और निर्दलीय प्रत्याशी ईश्री कुर्रे के हिसाब में अंतर आने पर नोटिस जारी किया है। दोनो ही प्रत्याशियों के हिसाब में कुल ३८०६ व २२७६ रुपए का अंतर आया है।

अहिवारा: 3 प्रत्याशियों का हिसाब नहीं
विधान सभा में तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होने निर्धारित समय में अपने खर्च का हिसाब नहीं दिया। इनमें प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार, अजब कुमार व नंदकुमार शामिल हैं। वहीं ओएसआर से खर्चमिलान नहीं होने पर भी नोटिस जारी किया है। सांवला राम डहरे ४१७८१५, मनोज कुमार २१४१२८, रामकुमार २८३२४ और गैंदलाल को १३९७८ रुपए अंतर आने पर नोटिस दिया है।

दुर्ग शहर: वोरा के हिसाब में अंतर
दुर्ग विधान सभा क्षेत्र के सभी २१ प्रत्याशियों ने खर्च का हिसाब दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के अलावा सभी प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा सही पाया गया है। अरुणवोरा के हिसाब में २५७६३० का अंतर पाया गया है।

बूथ वार मतदान के आंकड़े सार्वजनिक करने पर पाबंदी
विधानसभा चुनाव के बूथवार आंकड़े सार्वजनिक करने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पाबंदी लगा दी है। इसके पीछे पाटन और दुर्ग शहर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर हुई गड़बड़ी को वजह माना जा रहा है। यहां मतदान दलों ने मॉक पोलिंग के आंकड़ों को हटाए बिना मतदान शुरू करा दिया था। इससे मतदाता संख्या से अधिक वोट गिनती में आ रहे हैं। फिलहाल इसको लेकर कोई निर्णय होने तक आंकड़े जारी नहीं किए जाने के संकेत मिले हैं।

इधर निर्वाचन अधिकारी गड़बड़ी वाले मतदान केंद्रों के नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बूथ वार मतदान के आंकड़ों में अंतर आने पर जब बारीकी से जांच की गई तब गड़बड़ी मालूम चली। उल्लेखनीय है कि मतदान दल को सबसे पहले मॉक पोलिंग करना था। इस दौरान देखना था कि प्रत्येक प्रत्याशियों का बटन काम कर रहा है कि नहीं। इसके बाद उस डिलिट कर नए सिरे से मतदान कराना था।

यह है विकल्प
अधिकारियों का कहना है कि गणना के समय मॉक पोलिंग को अलग किया जाएगा। मत को अलग करने के बाद गणना की जाएगी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश भी मांगा गया है।