जोगी कांग्रेस को दिया झटका
जोगी कांग्रेस को झटका देने में यहां तुलसी साहू कामयाब हुई है। चुनाव से पहले इस तरह कई नेता एक दूसरे के पार्टी में शामिल होंगे यह तय है।इसके बाद भी भिलाई नगर में जोगी कांग्रेस को कमजोर करने कांग्रेस ने जो पैतरा आजमाया है, उसमें वे सफल रहे हैं। इस मौके पर भूपेश बघेल ने सभी का कांग्रेस में गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के राजेश तिवारी, के प्रेमनाथ, नीलेश चौबे, सौरभ मिश्रा भी मौजूद थे।