7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 सवालों का जवाब देकर केबीसी के फास्टेस फिंगर राउंड में पहुंची छत्तीसगढ़ की नीलिमा

महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के पिछले दो सीजन में भिलाई के जीनियस अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। इस साल भी हमने यह सिलसिला कायम रखा है।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

18 सवालों का जवाब देकर केबीसी के फास्टेस फिंगर राउंड में पहुंची छत्तीसगढ़ की नीलिमा

भिलाई. महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के पिछले दो सीजन में भिलाई के जीनियस अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। इस साल भी हमने यह सिलसिला कायम रखा है। इस्पात नगर, रिसाली निवासी नीलिमा विजय अय्यर अपनी नॉलेज के बूते केबीसी के फास्टेस फिंगर राउंड तक पहुंची। सोमवार को सोनी टीवी पर उन्हें लाइव दिखाया गया। हालांकि उन्हें हॉट सीट पर बैठने का मौका नहीं मिला पर ३ दिनों तक केबीसी की शूटिंग और अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज शेयर करने में कामयाब रहीं। नीलिमा ने बताया कि ९ जून को सेलेक्शन के लिए उनसे ३ प्रश्न पूछे गए। इसके बाद १६ जून को उन्हें फोन पर सेलेक्शन होने की जानकारी देते हुए केबीसी की टीम ने ऑर्डिशन के लिए भोपाल बुलाया।

ऑर्डिशन में पूछे गए २० प्रश्न
१४ जुलाई को भोपाल पहुंचने के बाद यहां नीलिमा से सामान्य ज्ञान के २० प्रश्न पूछे गए। जिनमें से उन्होंने १८ का सही जवाब दिया। इसके बाद वीडियो ऑर्डिशन में शामिल हुईं। आखिरकार २५ अगस्त को केबीसी की टीम ने नीलिमा को दोबारा फोन किया, उसने उनकी खुशी चार गुनी कर दी। फोन पर कहा गया कि उनका चयन फास्टेस फिंगर राउंड के लिए हुआ है। शूटिंग ७ से १० सितंबर तक होगी। नीलिमा ने कहा कि भले ही वह हॉट सीट पर नहीं बैठी, लेकिन इस बात की खुशी जरूर है कि उनका चयन तीन करोड़ एंट्रीज के बीच किया गया।

अब तक तीन पहुंचे केबीसी में
पिछले साल दुर्ग के उमेश साहू केबीसी की हॉट सीट पर बैठे थे। उन्होंने अमिताभ के सवालों का जवाब देकर १२ लाख रुपए जीते थे। इसी तरह नगपुरा से लगे पोटिया गांव के युगल किशोर साहू ने भी मुंबई में हुए केबीसी के ऑडिशन में जगह बनाई थी। युगल को भी फास्टेस फिंगर का मौका मिला था। यही नहीं बालोद जिले से भी एक शासकीय अधिकारी हॉट सीट पर बैठ चुकी हैं।