7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ की बड़े बजट की फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” 9 फरवरी को होने जा रही है रिलीज़

CG Movie: छोटे से गांव से निकलकर शहरी दुनिया में कदम रखने और खुद को स्थापित करने की यह जद्दोजहद आपको 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो, शहर म हीरो’ में देखने को मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Yogesh Mishra

•

Updated: 8 Feb 2024, 12:00 PM IST

छत्तीसगढ़ की बड़े बजट की फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” 9 फरवरी को होने जा रही है रिलीज़

छत्तीसगढ़ की बड़े बजट की फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” 9 फरवरी को होने जा रही है रिलीज़

Chhattisgarh News: एक्शन, कॉमेडी और प्यार-मोहब्बत से एक कदम आगे बढ़कर इस बार छालीवुड आपको संघर्ष और सफलता के मायने समझाएगा।

छोटे से गांव से निकलकर शहरी दुनिया में कदम रखने और खुद को स्थापित करने की यह जद्दोजहद आपको 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो, शहर म हीरो’ में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रायपुर में खनन माफियाओं की गुंडागर्दी ! अधिकारियों को बंधक बनाकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर....मची खलबली

यह छालीवुड की पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में की गई है। यह फिल्म रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े मनोज राजपूत पर केंद्रीत है। फिल्म में हीरो की भूमिका मनोज खुद निभा रहे हैं। दो घंटे 25 मिनट की इस फिल्म में गांव के एक सामान्य से लड़के को शहर में आने वाली चुनौतियां दिखाई देंगी। हर परिस्थति और चुनौति का सामना करते हुए सफल व्यक्तित्व बनने के रास्ते में आने वाले ट्विस्ट आपको फिल्म में बांधे रखेंगे।

गोवा, कोलकाता में शूटिंग

यह फिल्म प्रदेश के 38 सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म का निदेशन उत्तम तिवारी ने किया है। बॉलीवुड और साऊथ की फिल्म इंडस्ट्रीज की तर्ज पर इस छालीवुड मूवी में हाई डेफिनेशन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कैमरों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे देख आप अलग ही रोमांच का अहसास करेंगे। अभिनेत्री ईशानी घोष इस फिल्म में हीरोइन हैं। यह फिल्म रोमांटिक न होकर लक्ष्य बनाने और उसे पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ने की सीख देगी। इस फिल्म की शूटिंग गोवा, कोलकाता और हैदराबाद के लोकेशन में हुई है।

यह भी पढ़ें: शृंखला हत्याकांड: विधि का उल्लंघन करने वाले बालक को 20 साल सश्रम कारावास

रामोजी फिल्म सिटी में इसके लिए विशेष सेट तैयार कराया गया। फिल्म में सात गाने हैं, जिसमें चार गीतों को रिलीज किया जा चुका है। बॉलीवुड के कलाकार भगवान तिवारी फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।