15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
महंगाई के विरोध में युकां ने पीएम मोदी के पुतले को साइकिल पर घुमाया, देखें वीडियो
Play video

महंगाई के विरोध में युकां ने पीएम मोदी के पुतले को साइकिल पर घुमाया, देखें वीडियो

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया
Google source verification

दुर्ग . बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटरी पार सिकोला भाठा भारत माता चौक में महंगाई के विरोध में नरेंद्र मोदी के पुतले को साइकिल पर रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पीएम के पुतले को लेकर झूमाझटकी भी हुई। पुलिस के विरोध के बाद भी कार्यकर्ताओं ने पुतले को घुमाते और विरोध प्रदर्शन करते रहे।