18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना लॉकडाउन में बिजली कंपनी दे रही है उपभोक्ताओं झटका, बिना रीडिंग के भेज रहे अधिकतम औसत बिल

Coronavirus Lockdown in Durg: बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग के अधिकतम एवरेज बिल थमा रही है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Apr 27, 2021

कोरोना लॉकडाउन में बिजली कंपनी दे रही है उपभोक्ताओं झटका, बिना रीडिंग के भेज रहे अधिकतम औसत बिल

कोरोना लॉकडाउन में बिजली कंपनी दे रही है उपभोक्ताओं झटका, बिना रीडिंग के भेज रहे अधिकतम औसत बिल

भिलाई. दुर्ग जिले में कोरेाना वायरस लॉकडाउन अवधि में बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग के अधिकतम एवरेज बिल थमा रही है। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग भी भारी भरकम बिल देखकर अब परेशान हैं। मार्च और अप्रेल के बिल में 400 यूनिट तक 50 फीसदी छूट का लाभ भी नहीं मिल रहा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दो माह के बिजली बिल का एक साथ औसत निकालकर अगले महीने छूट योजना का लाभ दिया जाएगा। अचानक बिजली बिल की बड़ी राशि लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।

दुर्ग जिले में 4 लाख 50 हजार उपभोक्ता
अधिकारियों का कहना है कि औसत बिल भी सामान्य माह की भांति हो इसके लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में युक्तियुक्त प्रावधान किया गया है। परिणाम स्वरूप औसत बिल भी पूर्व में आ रहे बिल के आसपास का ही रहेगा। इसके विपरीत उपभोक्ताओं को कहना है कि औसत बिल भी न्यूनतम नहीं बल्कि अधिकतम है। जिसको चुकाना मुश्किल होगा। बेहतर होता दस दिन रूक कर लॉकडाउन के बाद रीडिंग कर बिल भेजा जाता।

नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त राशि
अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिल में किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं लगेगी। जब स्थिति सामान्य होगी, तब मीटरों की रीडिंग की जाएगी। इसके बाद दोनों माह को अलग-अलग कर उसकी यूनिट निकाला जाएगा। 400 यूनिट तक खपत पर बिल हाफ हो जाएगा। इस कोरोना काल में उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान मोर बिजली एप या ऑनलाइन कर सकते है। संजय पटेल, ईडी, दुर्ग रीजन ने बताया कि दो महीने का इक_ा बिल हो रहा है। साथ ही एवरेज बिल हो सकता है ज्यादा आ रहा होगा। लेकिन अगले बिल में वह अर्जेस्ट हो जाएगा। दोनों महीने की बिल को जोड़कर एक्चुअल रीडिंग करेंगे। 400 यूनिट का हाफ योजना का लाभ मिलेगा। विलंब का कोई शुल्क नहीं लगेगा।