150 आए लेक्चर, चुनिंदा 95 अपलोड
दुर्ग विवि के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रोफेसर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक प्रोफेसर ने जिम्मेदारी से 150 वीडियो लेक्चर विवि को उपलब्ध करा दिए हैं। इनमें से 95 वीडियो को क्वालिटी व कंटेंट के हिसाब से पोर्टल पर अपलोड किया गया। यह प्रक्रिया जारी है, जिसमें कुल समय तक सैकड़ों वीडियो लेक्चर विद्यार्थियों को देखने के लिए मिलेंगे, वे इससे बेहतर सीख सकेंगे। अब तक अपलोड वीडियो लेक्चर में कला संकाय के स्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल और स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान एवं दर्शनशास्त्र के वीडियो अपलोड हुए हैं।