
भिलाई. शराब के नशे में धुत दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर बारात को बैरंग लौटा दिया। दुल्हन ने सुपेला पुलिस थाने में दुल्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 294, 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तिल्दा के दुर्गा प्रसाद केशरवानी की बेटी अंजली केशरवानी का विवाह यहां एसीसी कॉलोनी एलआईजी 227 जामुल निवासी रमेशचंद्र केशरवानी के पुत्र सोमित केशरवानी के साथ तय हुआ था। सगाई की रस्म कुछ महीने पहले तिल्दा में हो चुकी थी। विवाह यहां भिलाई में रविवार को होना तय हुआ था।
बातचीत के मुताबिक दुर्गा प्रसाद अपनी बिटिया, रिश्तेदारों को लेकर सुबह 1२ बजे बस से विवाह स्थल सुपेला सुनील वत्स होटल पहुंचे। दोपहर एक बजे तिलक का रस्म रीति रिवाज व परंपरा के मुताबिक हुआ। इसके बाद शाम 6 बजे विवाह के अन्य रस्म व फेरा होना था। वर-वधू अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे।
दोनों पक्षों के लोग विवाह की तैयारी में जुट हुए थे। तभी शाम करीब 4 बजे दूल्हा सोमित ने दुल्हन अंजली को फोन किया। वह नशे में धुत था। फोन पर ही अंजली से गाली गलौज करने लगा। फिर कुछ देर बाद अपने कमरे (212 नंबर) से निकलकर अंजली के कमरे (210 नंबर) में पहुंच गया।
वहां फिर अंजली व उनके पिता के बारे में भला-बुरा कहने गला। इसके बाद अंजली को कमरे में बंद कर दिया। अंजली किसी तरह से कमरे से बाहर निकलकर अपनी कार में जाकर बैठ गई। पीछे-पीछे दुल्हा सोमित और उसकी मां भी पहुंच गई। शिकायत के मुताबिक दूल्हे की मां अंजली को कार में बंद कर डराने धमकाने लगी।
आखिर में अंजली ने ऐसे शराबी युवक से शादी नहीं करने का फैसला लिया। अंजली ने पुलिस को बताया है कि विवाह तय होने के बाद सोमित उनसे फोन पर एक बार और गाली गलौज की थी, लेकिन उसने माफ कर दिया था। मगर आज तो हद हो गई। वह अंजली के साथ-साथ उनके पिता के साथ भी बदसलूकी करने लगा।
तिलक में लिया साढ़े तीन लाख
अंजली ने सुपेला पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया है कि 2 नवंबर 2017 को सोमित की मांग को 25 हजार रुपए नगर दिए थे। आज तिलक के समय फिर साढ़े तीन लाख रुपए दिए। इसके अलावा विवाह की तैयारी व सगाई में लगभग चार लाख रुपए और खर्च हो चुके हैं।
दुल्हन अंजली केशरवानी ने बताया कि मैंने सोमित की पहले की गलती माफ कर दी थी मगर आज वह शराब के नशे में धुत होकर बदतमीजी करने लगा। ऐसे आदमी से पूरा जीवन कैसे निर्वाह करती इसलिए रिश्ता तोडऩे का निर्णय लिया। परिजन भी मेरे फैसले पर सहमत हैं।
मेरी बेटी ने बिलकुल सही फैसला लिया
लड़की का पिता दुर्गा प्रसाद केशरवानी ने बताया कि मेरी इकलौती बेटी है। उसकी खुशी ही मेरे लिए सबकुछ है। उन्होंने जो भी निर्णय लिया सोच समझकर ही लिया।
Published on:
04 Dec 2017 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
