
लॉज के कमरे का दरवाजा खोला तो कर्मचारी दंग रह गए, इस अवस्था में मिला राजनांदगांव का अधिवक्ता
दुर्ग@Patrika. राजनादगांव की ममता कॉलोनी निवासी विष्णु सिंह चौहान (69 साल) का शव सदर लाइन स्थित पुरोहित लॉज के कमरा नंबर 101 से बरामद किया गया। विष्णु सिंह पेशे से अधिवक्ता है। वह शुक्रवार को न्यायालयीन कार्य से दुर्ग आया हुआ था। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
अधिवक्ता का शव बिस्तर पर पड़ा था
सुबह 10 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया था। भीतर से आवाज नहीं आने पर पहले परिजन को फोन कर सूचना दी गई। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा को तोड़कर भीतर प्रवेश करने पर अधिवक्ता का शव बिस्तर पर पड़ा था। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि विष्णु शुगर का मरीज था। पुलिस अधिवक्ता की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु को प्रांरभिक चरण में बीमारी का कारण तो मान रही है। लेकिन विभिन्न पहुलओं पर जांच-पड़ताल की बात भी कही है। अनुमान लगी रही है कि मृत्यु का कारण बीमारी है।
इन बिंदुओं पर जांच से खुलेगा राज
अधिवक्ता रात को कितने बजे सोया और खाना किसके साथ और कहां खाया? कोर्ट से आने के बाद कौन-कौन उनसे मिलने हॉटल पहुंचे थे इसकी भी बारीकी से जांच और मिलने लोगों से पूछताछ करने पर मौत पर से रहस्य का पर्दा हटेगा।
शिवनाथ नदी से अर्धनग्न अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव
@Patrika शिवनाथ नदी पुराने ब्रिज के निकट से पुलिस ने 50 वर्ष के पुरुष का शव बरामद किया है। मृतक ५ फीट ११ इंच क द व सामान्य बदन वाला है। उसकी पहचान नहीं हुई है। उसके शरीर में कपड़े के नाम पर केवल जांघिया है। पुलिस का मानना है कि शव बहते हुए शहर तक पहुंचा। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाते समय डूबने से मौत हुई है। शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम से सभी थानों को भेज दी है।@Patrika
Published on:
04 Aug 2018 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
