10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निशमन दल से आग नहीं बुझी और बिजली सप्लाई बंद करने कहा तो बीएसपी अधिकारियों के होश उड़ गए

शनिवार को सुबह 10.40 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट कंट्रोल रूम की मुख्य बिजली सप्लाई केबल में आग लगने से पूरे संयंत्र भवन में भगदड़ मच गई।

2 min read
Google source verification
SAIL BSP

अग्निशमन दल से आग नहीं बुझी और बिजली सप्लाई बंद करने कहा तो बीएसपी अधिकारियों के होश उड़ गए

भिलाई@Patrika. शनिवार को सुबह 10.40 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट कंट्रोल रूम की मुख्य बिजली सप्लाई केबल में आग लगने से पूरे संयंत्र भवन में भगदड़ मच गई। आग लगने की खबर सुनते हैं सभी कर्मचारी और अधिकारी संयंत्र भवन से निकलकर बाहर आ गए। केबल के जिस हिस्से में आग लगी वह बाहर संयंत्र भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर खुले में स्थित है, इसलिए अंदर नहीं पहुंची, किंतु धुएं से पूरा भवन भर गया था।@Patrika

आग बुझाने के लिए बड़ी मात्रा में ड्राइ पाउडर का इस्तेमाल
@Patrika जिस भवन में महाप्रबंधक (सुरक्षा) का दफ्तर है वहां इस तरह की घटना घटने होने से सुरक्षा की पोल खुल गई। सारे मुख्य केबल खुले में है, जिसकी वजह से केबल का इंसुलेशन कमजोर होने से नमी के संपर्क में आकर चिंगारी से आग पकड़ी। आग को नियंत्रित करने अग्निशमन दल को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए बड़ी मात्रा में ड्राइ पाउडर का इस्तेमाल किया गया लेकिन उससे भी आग नहीं बुझी।

सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई बंद की तब आग पर काबू पाया

अग्निशमन दल से आग नियंत्रित नहीं हो रही थी तब जवानों ने बिजली सप्लाई बंद करने के लिए अधिकारियों से कहा, किंतु किसी भी अधिकारी को यह पता नहीं था कि इसे बंद कहां से किया जाना है। बाद में सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई बंद की गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

सभी बड़े अधिकारियों का कार्यालय है संयंत्र भवन में
@Patrika ज्ञात हो की भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य), महाप्रबंधक (सुरक्षा), प्लांट प्रोडक्शन कंट्रोल का कार्यालय संयंत्र भवन में स्थित है। अगर आग भवन के अंदर लगती तो भारी नुकसान हो सकता था। खबर मिलते ही सीटू की सुरक्षा समिति मौके पर पहुंच गई। सीटू अध्यक्ष एसपी डे, सविता कुमारी, रविशंकर साहू, वीएस साहू, जेके वर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, महावीर प्रसाद कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।@Patrika