25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से स्वस्थ्य होकर लौटे मासूम की मौत, अब तक 45 लोगों की जान चली गई

डेंगू बुखार से स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले के. जय कुमार (15 वर्ष) की मौत हो गई है। के.जय कुमार को डेंगू होने पर पहले बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया था। जहां स्वस्थ्य होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 29 Sep 2018, 11:53 PM IST

Bhilai patrika

डेंगू से स्वस्थ्य होकर लौटे मासूम की मौत, अब तक 45 लोगों की जान चली गई

भिलाई @Patrika. शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लाख दावे के बाद भी ट्विनसिटी में डेंूग महामारी थम नहीं रही है। ऐसा कोई सप्ताह नहीं जाता जब डेंगू से शहर में किसी की मौत की दु:खद खबर ना आए। इस सप्ताह इस बीमारी से स्वस्थ होकर लौटे भिलाई के 15 साल के किशोर की फिर मौत हो गई। इससे लोगों में यह भय व्याप्त हो गया है कि इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद दोबारा फिर इस रोग से ग्रसित न हो जाए।

डेंगू बुखार से स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले के. जय कुमार 15 वर्ष की मौत

डेंगू बुखार से स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले के. जय कुमार (१५ वर्ष) की मौत हो गई है। के.जय कुमार को डेंगू होने पर पहले बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर-९ में भर्ती कराया गया था। जहां स्वस्थ्य होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। वे तीन तक दिन घर में रहे। इसके बाद शनिवार की सुबह अचानक हाथ-पैर में झटके आने पर सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस तरह से स्वस्थ होने वाले दो लोगों की जान डेंगू से चली गई। एक सप्ताह पहले कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी मोनिका पिता खेलन टंडन की मौत भी डेंगू से हो गई थी। @Patrika

Read more डेंगू से जिंदगी की जंग हार गई वागीशा

प्लेटलेट ढाई लाख से अधिक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई थी
जिला मलेरिया अधिकारी एस के मंडल ने बताया कि के. जय कुमार सेक्टर -6 क्रॉस स्ट्रीट-११ बोरिया आवास का निवासी था। इसको पहले डेंगू था। जिसका समुचित उपचार किया जा चुका था। प्लेटलेट ढाई लाख से अधिक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन बचपन से अन्य बीमारी से पीडि़त था। उसका उपचार भी चल रहा था। आज सुबह जब उसे झटके आए, तो सेक्टर 9 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था।