5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्योत्सव में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण की घोषणा, दुर्ग संभाग के खाते सबसे ज्यादा अवार्ड, देखिए पूरी सूची

राज्योत्सव के तीन दिन के कार्यक्रम में दिए जाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के सम्मान और सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में एक बार फिर दुर्ग संभागका दबदबा देखने मिला। (chhattisgarh Rajyotsava 2019)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 31 Oct 2019, 4:32 PM IST

राज्योत्सव में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण की घोषणा, दुर्ग संभाग के खाते सबसे ज्यादा अवार्ड, देखिए पूरी सूची

राज्योत्सव में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण की घोषणा, दुर्ग संभाग के खाते सबसे ज्यादा अवार्ड, देखिए पूरी सूची

भिलाई. राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मान की घोषणा गुरुवार दोपहर कर दी गई है। राज्योत्सव के तीन दिन के कार्यक्रम में दिए जाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के सम्मान और सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में एक बार फिर दुर्ग संभागका दबदबा देखने मिला। एक तरफ जहां पत्रकारिता जगत में पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2018 के लिए जाने-माने पत्रकार रवीश कुमार को चुना गया है तो दूसरी ओर चंदू लाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए दुर्ग जिले के युवा पत्रकार रोम शंकर यादव के नाम पर चयन समिति ने मुहर लगाई है। महिला उत्थान के लिए भिलाई की रूखमणि चतुर्वेदी को मिनीमाता सम्मान एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर दिया जाएगा।

लोककला और शिल्प के लिए कुलेश्वर को मिलेगा सम्मान
लोककला और शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए दुर्ग जिले के प्रसिद्ध लोक कलाकार कुलेश्वर ताम्रकार को दाऊ मदराजी सम्मान दिया जाएगा। संस्कृत भाषा के उत्थान में विशेष योगदान के लिए खैरागढ़ के कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष को संस्कृत भाषा सम्मान प्रदान किया जाएगा। अपराध अनुसंधान के लिए दल्लीराजहरा थाना टीआई मनीष सिंह परिहार को पं लखनलाल मिश्र सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। श्रम क्षेत्र के लिए भिलाई प्रशांत शेखर शर्मा को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान दिया जाएगा।

यह सम्मान नहीं दिया जाएगा इस साल
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर इस बार शहीद वीर नारायण सिंह और डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान नहीं दिया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में रायपुर के वॉलीवाल खिलाड़ी दिपेश कुमार सिन्हा को गुण्डाधूर सम्मान के लिए चुना गया है। राज्योत्सव के दौरान 1,2 और 3 नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन में सभी सम्मान प्रदान किए जाएंगे।