8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलित चिकित्सा वाहन पहुंचते ही जांच कराने लग गई लंबी लाइन

लोग डेंगू को लेकर अब भी दहशत में हैं। न केवल भिलाई के, बल्कि शहर की सीमा से जुड़े निकाय और ग्रामीणों के लोग भी है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Naresh Verma

Sep 30, 2018

patrika

चलित चिकित्सा वाहन पहुंचते ही जांच कराने लग गई लंबी लाइन

भिलाई . लोग डेंगू को लेकर अब भी दहशत में हैं। न केवल भिलाई के, बल्कि शहर की सीमा से जुड़े निकाय और ग्रामीणों के लोग भी है। लोगों को परेशानी इस बात की है उन्हें प्रॉपर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। अगर कहीं पर स्वास्थ्य शिविर या चलित चिकित्सा वाहन पहुंच जाए तो वहां स्वास्थ्य जांच कराने बच्चे, बूढ़े, महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लग जाती है।
इस तरह का नजारा टाउनशिप, चरोदा, जरवाय ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला। मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना की चलित चिकित्सा इकाई हाउसिंग बोर्ड चरोदा के शिविर में पहुंची। जहां बच्चे, बुजुर्ग, महिला, युवक-युवतियों की लंबी लाइन देखने को मिली। वहां दिनभर में ९० से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ काउंसलिंग की। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण और उनके रोकथाम के बारे में बताया। हालांकि एक भी डेंगू पॉजीटिव नहीं मिला।

प्लॉन में फिर बदलाव, अब वार्ड के नक्शे के अनुसार करेंगे घेराबंदी

निगम और स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू नियंत्रण अभियान की प्लानिंग में फिर बदलाव किया। नक्शा के अनुसार संवेदनशील वार्डों का घेरा बंदी कर टेमीफॉस, मैलाथियान का छिड़काव कर एडल्ट मच्छर को मारने का निर्णय लिया है। कमिश्नर एसके सुंदरानी ने बताया कि शुक्रवार को कलक्टर उमेश अग्रवाल ने निगम, स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी के अधिकारियों की बैठक ली। जहां चिकित्सकों की सुझाव के अनुसार लार्वा एवं एडल्ट मच्छर को मारने की कार्ययोजना बनाई गई।

यहां भी दिखी भीड़

जरवाय, सेक्टर-४ बोरिया मार्केट, सेक्टर-७, वैशाली नगर के स्वास्थ्य शिविर में भीड़ देखने को मिली। सेक्टर-४ में ७०-८० लोग कतार में खड़े थे। सेक्टर-७ में भी ५० से अधिक लोगों की भीड़ रही।

लगेगी मॉस्किटो ट्रैप

निगम ने १० स्थानों पर मॉस्किटो ट्रैप मशीन लगाने का निर्णय लिया है। ट्रायल में मशीन खरा उतरने पर मशीन खरीदी के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। फिलहाल निगम एजेंसी की मदद से मशीन लगाएगी।

कांट्रेक्टर कॉलोनी में मिले नए मरीज

प्रभारी सीएचएमओ डॉ सुदामा चंद्राकर ने बताया कि खुर्सीपार और छावनी कंट्रोल में है। यहां नए मरीज नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कांट्रेक्टर कॉलोनी, कैम्प, और टाउनशिप में मरीज मिल रहे हैं। कांट्रेक्टर कॉलोनी में हर दिन १-२ केस आ रहे हैं।

५९५ में २९ पॉजीटिव

शनिवार को 595 लोगों की आरडी किट से जांच हुई। इसमें २९ डेंगू पॉजिटिव मिले। अस्पतालों में 4३ मरीज भर्ती हुए। 44 मरीजों की छुट्टी दी गई। एक को रायपुर रेफर किया गया। ६ मरीज आईसीयू में भर्ती है।