Durg Bhilai Crime news : सेक्टर-10 वार्ड 64 के कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी ने साथियों के साथ मिलकर सतपाल सिंह को पहले सेक्टर-9 अस्पताल चौक के पास बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद जब सतपाल सिंह शिकायत लेकर थाना पहुंचा तो थाने के अंदर घुसकर पुलिस वालों के सामने सतपाल से मारपीट की। मौके पर मौजूद पुलिस बीच बचाव करते हुए नजर आई। पुलिस ने आरोपी अभय सोनी और अमन सोनी के खिलाफ धारा 294, 323, 295ए, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।