31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमचंद यादव University : पीएचडी में दुर्ग ने तोड़ा प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों का रिकॉर्ड

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 1302 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अंतिम 3 दिन में 800 फार्म जमा हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 21 Jul 2018, 11:44 PM IST

Durg patrika

हेमचंद यादव University : पीएचडी में दुर्ग ने तोड़ा प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों का रिकॉर्ड

भिलाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 1302 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अंतिम 3 दिन में 800 फार्म जमा हुए। शनिवार से विवि प्रशासन ने फार्म की छंटनी और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। प्राप्त आवेदनों में से 231 आवेदन डिपार्टमेंट रिसर्च कमेटी (डीआरसी) के लिए हैं, इन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी। यह अभ्यर्थी नेट, स्लेट जैसी प्रतियोगिता परीक्षा पहले ही पास कर चुके हैं।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदनों के मामले में दुर्ग विवि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

सबसे अहम बात यह है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदनों के मामले में दुर्ग विवि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक प्रदेश की किसी भी विवि में प्रवेश पीएचडी परीक्षा के लिए एकसाथ इतने आवेदन कभी जमा नहीं हुए। रविवि में भी यह आंकड़ा 400 के आसपास ही रहा।

प्रवेश परीक्षा २८ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी
प्रवेश परीक्षा २८ जुलाई को सुबह ११ से दोपहर १ बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को १०.३० बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। संभाग का सबसे बड़ा शोध केंद्र होने की वजह से विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी साइंस कॉलेज, दुर्ग को सौंपी है।

50 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही योग्य माना जाएगा
परीक्षा का प्रवेश पत्र साइंस कॉलेज जारी करेगा। परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम यूजीसी नेट के स्तर का होगा। परीक्षा में ५० वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही योग्य माना जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को विवि प्रमाण पत्र देगा, जिसकी वैद्यता दो वर्ष तक के लिए होगी।

इस तरह विषयवार आए आवेदन
विषय - एंट्रेस
अंग्रेजी-५६
हिंदी-११६
बॉटनी-५२
बायोटेक-४८
माइक्रोबायोलॉजी-३४
केमिस्ट्री-७०
गणित-९९
इतिहास-२५
समाजशास्त्र-४८
अर्थशास्त्र-५७
एजुकेशन-१४९
वाणिज्य-१५०
भौतिक-४३
जुलॉजी-५१
जियोलॉजी-०५
राजनीतिशास्त्र-६०
होमसाइंस-०८
कुल-१०७१