15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग को मिली पहली पारी में बढ़त, बीएसपी फॉलोऑन के लिए उतरी

अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच के दूसरे दिन दुर्ग की टीम को पहली पारी में बढ़त मिली तो बीएसपी की टीम फॉलोआन खेलने उतरी।

3 min read
Google source verification

भिलाई

image

Bhuwan Sahu

May 03, 2019

patrika

दुर्ग को मिली पहली पारी में बढ़त, बीएसपी फॉलोऑन के लिए उतरी

भिलाई . छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के स्व. रिआजजुद्दीन मेमोरियल अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच के दूसरे दिन दुर्ग की टीम को पहली पारी में बढ़त मिली तो बीएसपी की टीम फॉलोआन खेलने उतरी। वहीं बीसीए की टीम अपनी पहली पारी में पिछड़ गई। शुक्रवार को चार अलग-अलग जगहों पर मैच खेले गए। शनिवार को आखिरी दिन के मैच के बाद प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुरू होगा।

भिलाई में चल रहे बीएसपी और बिलासपुर के बीच चल रहे मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर टॉस जीतकर बिलासपुर ने पहले बल्लेबाजी कर अपनी पहली पारी को दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 363 रन बनाए और दूसरे दिन अपनी पहली पारी को 363 रनों से खेलना प्रारंभ किया। टीम ने 106.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 429 रन पर पारी घोषित कर दी। जिसमें सन्नी पाण्डे ने 44 रन और संस्कार ने 33 रन में बनाए। बीएसपी की ओर से बॉलिंग करते हुए उमंग सोनी और शुभम शुक्ला ने 4- 4 विकेट लिए। बीएसपी की टीम ने पहली पारी की शुरुआत की और मात्र 36.3 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें श्रेय साजी ने 52 रन और उमंग सोनी ने बनाए। बिलासपुर की ओर से बॉलिंग करते हुए यमन सिंह ने 5 विकेट लिए। बीएसपी.ने अपनी दूसरी पारी में फॉॅलोऑन खेलते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 117 रन बनाए।

रायगढ़ को मिली 52 रन की बढ़त

रायपुर में चल रहे रायगढ़ और बीसीए के बीच में चल रहे मैच में रायगढ़ की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी को 114 रनों से खेलना शुरू किया। टीम 64 ओवर में 192 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें सुरज आचार्य ने 45 रन और प्रिंस कनोरिया ने 20 रन बनाए। भिलाई की ओर से बॉलिंग करते हुए सत्यम दुबे ने 4 विकेट लिए। कार्थिक नायडु ने 5 विकेट और करण शर्मा ने 1 विकेट लिए। भिलाई की टीम अपनी दूसरी पारी में 38 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें कार्थिक नायडु ने 19 रन और समृद्ध सिंह ने 23 रन बनाए। रायगढ़ की ओर से बॉलिंग करते हुए अभिजीत साहू ने 3 और सूरज आचार्य ने 2 विकेट लिए। वहीं देवेन्द्र भोजवानी ने 4 विकेट लिए। रायगढ़ ने अपनी दूसरी पारी को दिन का खेल समाप्त होने तक 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 94 रन बनाए। जिसमें राहुल नायक ने 32 रन में बनाए। सोभित तिवारी ने 26 रन में बनाए। भिलाई की ओर से बॉलिंग करते हुए कार्थिक नायडु ने 2 विकेट लिए। मनीष कुमार राय व अनिकेत जयसवाल ने 1-1 विकेट लिए।

214 रन पर सिमटी राजनांदगांव की टीम

दल्ली राजहरा में चल रहे राजनांदगांव और रायपुर के मैच के दूसरे दिन राजनांदगांव ने अपनी पहली पारी को 91 रनों से खेलना शुरू किया। टीम 90.4 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें निखिल कनोरिया ने 84 रन गौरव मिश्रा ने 39 रन, रोहन टांक ने 28 रन बनाए। रायपुर की ओर से बॉलिंग करते हुए पोरस यादव और गौरव ने 4-4 विकेट लिए। सरायपुर ने अपनी दूसरी पारी को दिन का खेल समाप्त होने तक 33 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जिसमें सिद्धार्थ सिंह ने 31 रन, किवनूर छावड़ा ने 14 रन बनाए। वेदव्यास साहू ने नाबाद 12 रन, 49 बॉल में बनाए। राजनांदगांव की ओर से बॉलिंग करते हुए रोहन टांक ने 2 विकेट लिए। नमन अग्रवाल ने 3 विकेट लिए। देवराज साहू ने 1 विकेट लिए।

दुर्ग को पहली पारी में मिली बढ़त

बिलासपुर में चल रहे कंबाइड प्लेट और दुर्ग के बीच हुए मैच के दूसरे दिन दुर्ग ने अपनी पहली पारी को 87 रनों से खेलना प्रारंभ किया। टीम ने 40.3 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पारी में दुर्ग को 15 रन की बढ़त मिली। जिसमें अमन मिश्रा ने नाबाद 44 रन एवं सौरभ सोलंकी ने 12 रन बनाए। जितेश कुमार वर्मा ने 11 रन बनाए। प्लेट कंबाइंड की ओर से बॉलिंग करते हुए पलाष मंडल ने 6 विकेट लिए। प्लेट कंबाइंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 50 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें पुरूषोत्तम जीवन ने 32, प्रभात आनन्द ने 94 रन रन बनाए। दुर्ग की ओर से बॉलिंग करते हुए विजय यादव ने 1 विकेट लिए। सौरभ सोलंकी ने 5 विकेट एवं शिवम गिरी व जितेश कुमार वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। दुर्ग ने अपनी दूसरी पारी को दिन का खेल समाप्त होने तक 28 ओवर में 6 विकेट खोकर 68 रन बनाए जिसमें अमृतांश सिंह ने 46 रन, अमन मिश्रा ने 10 रन बनाए। प्लेट कंबाइंड की ओर से बॉलिंग करते हुए पलाश मंडल ने 2 विकेट लिए और पवन महंत ने 3 विकेट लिए।