भिलाई . खेल के क्षेत्र में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का रुतबा बढ़ाने वाले 54 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। 19 अक्टूबर को विवि में कार्यक्रम होगा, जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के भी शामिल होने की उम्मीद है। विवि ने कार्यक्रम के लिए दोनों से समय मांगा है। खिलाडिय़ों और उनके कोच व मैनेजर को मिलाकर विवि कुल 6.76 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटेगा। शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यह रकम 6.36 लाख रुपए निर्धारित की गई थी, जिससे 42 खिलाडिय़ों को ईनाम दिए गए थे। यानी खिलाडिय़ों के साथ राशि में बढ़ोतरी हुई।