8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई
रिश्वत लेते ईएसआई का बीएम गिरफ्तार, देखें वीडियो
Play video

रिश्वत लेते ईएसआई का बीएम गिरफ्तार, देखें वीडियो

कर्मचारी राज्य बीमा आयोग भिलाई के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

Google source verification

भिलाई. कर्मचारी राज्य बीमा आयोग भिलाई के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से ऑफिस में हडकम्प मच गया। आरोपी बीएम ने घूस की रकम ऑफिस में न लेकर बीएसपी टाउनशिप जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज के समीप ली थी फिर भी नहीं बच पाया। सीबीआई ने घूस की रकम नकदी 15 हाजर जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम का ब्रांच मैनेजर जीतराम शर्मा ने बीएसपी के मृत ठेका श्रमिक कमलनारायण वर्मा की पत्नी से बीमा क्लेम की राशि जारी करने के एवज में घूस की मांग की थी। क्लेम की राशि जारी करने में लगातार घुमाने हीलाहवाला करने के बाद 25 हजार में फाइनल बात हुई थी। इसकी शिकायत ठेका श्रमिक की पत्नी ने सीबीआई से की थी।