हलवा-पूड़ी और मठा- पीएम की सभा से लौटने के बाद पार्किंग स्थल पर खाने का पैकेट दिया जाएगा। डेढ़ लाख लोगों के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन सहित कुल चार प्रतिष्ठानों की रसोई से खाने का पैकेट तैयार किया जा रहा है। लोगों को खाने में ६ पूड़ी, हलुवा और आचार मिलेगा। पार्किंग स्थल के ४१ फूड जोन में निगम, जिला शिक्षा विभाग के १०० कर्मचारी खाने का पैकेट के साथ मठा और पानी पाउच देंगे।