
भिलाई. एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई नगर में हुए भयानक हादसे में मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या कुल 10 हो गई है। वहीं झुलसे हुए सभी कर्मियों का सेक्टर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मरने वालों में चार फायर बिग्रेड कर्मी जो रेस्क्यू टीम में शामिल थे।
मंगलवार सुबह भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी नंबर 11 के सीडीसीपी में गैस पाइप लाइप में जबर्दस्त विस्फोट हो गया। गैस पाइप लाइन फटने से लगभग 30 कर्मी इसकी चपेट में आ गए। जिसमें झुलसे कर्मियों को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के बर्न यूनिट में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।