गूगल मैप में दर्ज होंगे सार्वजनिक शौचालय
आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत शहर के सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों के एड्रेस को गुगल मैप में अपलोड करने कहा। शौचालयों की साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह, आरके साहू, कार्यपालन अभियंता टीके रणदीवे, आरके पदमवार, संजय बागड़े, संजय शर्मा, डीके वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।