नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में दुर्ग जिले में रहने वाली ओवर वेट महिलाओं को लेकर आंकड़े जुटाए गए हैं। इसमें ओवर वेट की श्रेणी में आने वाली 23.9 फीसदी महिलाएं हैं। लेकिन, 65.7 प्रतिशत महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनका मोटापा हाई रिस्क जोन में पहुंच गया है। इसी तरह पांच साल से कम उम्र के बच्चों की 3 फीसदी आबादी है, जो बचपन में ओवर वेट हो चुके हैं। ऐसे में अब अपनी स्थिति को सुधारने के लिए अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।