अलग रजिस्टर होगा, प्रचार के लिए लगेंगे फ्लैक्स
इस कार्य को शुरू करने से पहले सभी अस्पतालों में जिम्मेदारी तय कर एक रजिस्टर बनाया जाएगा। जिसमें मदद करने वालों के नाम,पता व फोन नंबर को लिखा जाएगा। किसी तरह की भ्रांति न हो इसलिए अस्पताल के तीन अलग अलग जगहों पर योजना की जानकारी देते हुए फ्लैक्स लगाया जाएगा, जो अस्पताल के बाहर, ओपीडी और आपात कक्ष के बाहर अनिवार्य रुप से लगाया जाएगा।