ठेकेदारों की हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी, वह टल गई है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने जिस तरह से इस्तीफा दिया था, उसके बाद ही हड़ताल को लेकर संशय की स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं एसोसिएशन का कहना है कि हड़ताल नहीं करने के पीछे एनबीसीसी से आया पत्र है, जिसमें २०१९ के बाद भी काम करते रहने पर वह राजी हो गया है।